फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुरुजी पास कर देना, फेल हो गई तो टूट जाएगी शादी

Tue, 25 Mar 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन करने वाले शिक्षक छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं को देखकर हैरान हो रहे हैं। प्रश्नपत्र में पूछे गए सवालों के साथ कोई पास करने की शपथ दिला रहा है तो कोई रिश्ता टूटने की बात कह रहा है। हाईस्कूल हिंदी की एक उत्तर पुस्तिका में छात्रा ने लिखा कि गुरुजी पास कर देना नहीं तो शादी टूट जाएगी। बीएवी इंटर कॉलेज में चल रहे उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन में एक छात्रा ने अपनी कांपी में लिखा कि गुरुजी परिजन कई साल से शादी के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे। एक जगह रिश्ता पक्का हो गया है। बड़ी मुश्किल से रिश्ता बना है, यदि फेल हो गई तो रिश्ता टूट जाएगा, इसलिए गुरुजी पास जरूर कर देना। इस कॉलेज में हाईस्कूल की 5725 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक 42248 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी हैं। 24339 उत्तर पुस्तिकाएं जांचने को शेष रह गई हैं। इंटर की सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज में 6818 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। अब तक 61219 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। 35399 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष रह गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य ने बताया कि मूल्यांकन कार्य पारदर्शिता से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें