फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ट्रेक्टर के नीचे आया है चालक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी क्षेत्र में वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर से कुचलकर सोमवार रात चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे में पंकज (25) निवासी नगला सामंती सुन्नगढ़ी की मौत हो गई। वह रंगशाला का ट्रैक्टर चलाता था। सोमवार की रात वह जॉनी निवासी ग्राम बिलौनी की शादी में ट्रैक्टर से रंगशाला लेकर नगला बोडार पटियाली गया था। उसका ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और वह गिर गया। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें