आगरा में गनर की दबंगई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गनर ने किस बात को लेकर युवक में थप्पड़ जड़े इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। ये वीडियो किसी बाजार का बताया जा रहा है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
राह चलते युवक की पिटाई
वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक कार से वर्दी पहने गनर उतरता है। कार की खिड़की के सामने आ रहे युवक को पकड़ता है और उसके गाल पर थप्पड़ मारना शुरू कर देता है। इस दौरान वो उससे कुछ कहता भी है। बताया गया है कि ये गनर किसी व्यापारी का है।