फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरीः प्रधान पर जानलेवा हमला, आधा दर्जन हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

Fri, 14 Jun 2019 01:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
किशनी के गांव हरचंदपुर के प्रधान पर हुए हमले के बाद उपचार करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा से घर लौट रहे मैनपुरी जनपद के गांव हरचंदपुर के प्रधान और उसने साथी पर शुक्रवार को आधा दर्जन लोगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में प्रधान व उनके साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


मैनपुरी के किशनी गांव हरचंदपुर के प्रधान सुखदेव तोमर और उनके साथी अरुण प्रताप आगरा से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के पास आधा दर्जन हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस हमले में प्रधान के हाथ और सीने में गोली लगी है।

उन्हें चिकित्सकों ने किशनी में प्राथमिक उपचार देने के बाद सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस को हमले की जानकारी दी गई है। अभी हमले की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। सूत्रों का मानना है कि इस हमले की वजह प्रधानी की रंजिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें