फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत केबल टूटने से गाइड घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। कस्बे के वाटर वर्क्स क्षेत्र स्थित रामकृष्ण कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक हाईवोल्टेज विद्युत केबल अचानक टूटकर गिर गई। इस हादसे में घर के बाहर बैठे टूरिस्ट गाइड कमल सिंह के सिर पर केबल गिरने से वे मामूली रूप से चोटिल हो गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पीड़ित कमल सिंह ने विद्युत विभाग की लापरवाही और केबल की खराब गुणवत्ता पर रोष व्यक्त किया है। मामले में जेई राजेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम भेजकर केबल दुरुस्त करा दी गई है और विद्युत आपूर्ति बहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें