फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जीएसटी के सर्वे से मची रही अफरा-तफरी, 14 प्रतिष्ठानों पर पहुंची स्टेट टीम

Wed, 07 Dec 2022 10:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जीएसटी की टीम ने 24 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया है। छोटे व्यवसाइयों पर ये सर्वे अभी जारी रहेगा। आगरा व्यापार मंडल ने जीएसटी सर्वे का विरोध किया है। 
 
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे प्रदेश में  एक साथ सर्वे और छापे के बाद बुधवार को स्टेट जीएसटी ने ताजनगरी में 14 प्रतिष्ठानों पर सर्वे किए। बालूगंज स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकानें, हेलमेट और स्क्रैप के कारोबारियों की बिक्री की जांच की। शाम तक चली कार्रवाई में दुकानदारों से 24 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया गया।

विज्ञापन


स्टेट जीएसटी के एडीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 अजय कुमार सिंह ने बताया कि जांच में दुकानदारों की वास्तविक बिक्री और लेखा पुस्तकों में अंतर पाया गया। बालूगंज में ऑटो पार्ट्स, स्क्रैप और हेलमेट के व्यापारियों के एकाउंट्स की जांच की गई। दो टीमें स्क्रैप व्यापारियेां की जांच के लिए लगाई गई थीं। जीएसटी रिटर्न में जो बिक्री दिखाई गई, वह बेहद कम थी, जबकि दुकान पर जो दस्तावेज मिले, उनमें बिक्री ज्यादा पाई गई। 24 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया गया है। ताज एंटरप्राइजेज ने आठ लाख रुपये जमा कराए। प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी।

वहीं, आगरा व्यापार मंडल ने जीएसटी सर्वे का विरोध किया है। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी कमिश्नर अजय कुमार सिंह को इस मामले में शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। व्यापारियों का सर्वे के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। अब ई-वे बिल, रिटर्न आदि के जरिए सब पारदर्शी है। उत्पीड़न से व्यापारियों में रोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें