फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नसबंदी आपरेशन के बाद महिला की मौत

Sun, 28 Jan 2024 01:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी आपरेशन कराने वाली महिला की ऑपरेशन के 10 दिन बाद मौत हो गई। महिला का 17 जनवरी को शिविर में ऑपरेशन हुआ था।सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम नगला अब्दाल निवासी मुशायदा बेगम (48) पत्नी इस्लाम ने पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित होने वाले शिविर में नसबंदी आपरेशन कराया। नसबंदी आपरेशन बदायूं की एक संस्था ने किया। आपरेशन के बाद महिला अपने घर पर आ गई। अगले दिन महिला की हालत बिगड़ गई। जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई। विभाग ने आपरेशन करने वाली संस्था को इसकी जानकारी दी। संस्था की टीम ने महिला को पटियाली स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जब हालत नहीं सुधरी तो उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद हालत में सुधार नहीं आने पर महिला को बरेली ले जाया गया। जहां महिला की मौत हो गई। महिला की मौत हो जाने पर स्वास्थ्य विभाग को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें