सहारनपुर में हुई डकैती के एक मामले में इंस्पेक्टर का नाम सामने आया है। इंस्पेक्टर जीआरपी ललित त्यागी को सहारनपुर की पुलिस हिरासत में लिया है। बता दें इंस्पेक्टर ललित त्यागी जीआरपी कंट्रोल रूम के प्रभारी थे।
सोमवार देर रात इंस्पेक्टर ललित त्यागी और एक पुलिसकर्मी को सहारनपुर की पुलिस हिरासत में लेकर रवाना हो गई। सूत्र बताते हैं कि सहारनपुर के नांगल थाने में डकैती की घटना घटित हुई थी। जिसमें उनका और एक पुलिसकर्मी का नाम सामने आया है। सहारनपुर पुलिस इंस्पेक्टर ललित त्यागी से पूछताछ कर रही है। इस मामले की चर्चाएं पूरे विभाग में जोरों से हो रही हैं। फिलहाल कोई अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।