आगरा में मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराने आगरा कैंट जीआरपी थाने पहुंचे बुजुर्ग यात्री की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। तभी थाने के मुंशी रवेंद्र ने तत्परता दिखाई और सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। यात्री को बचाने का यह सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। जीआरपी अधिकारियों ने इसकी सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के कैंट जीआरपी थाने के सिपाही ने बुजुर्ग को सीपीआर देकर समय रहते उसकी जान बचा ली। सिपाही के इस कार्य की खूब सराहना हो रही है।