फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डांस के विवाद में दूल्हे और भाई को पीटा

Wed, 27 Nov 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र में बरात चढ़ने के दौरान रंगशाला में डांस करने को लेकर दूल्हे और उसके भाई के साथ गांव के लोगों ने मारपीट की। दूल्हे के भाई ने सोने की चेन और पिता से 50 हजार रुपये लूट कर ले जाने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। थाना क्षेत्र के गांव नगला भीमसेन निवासी एक ग्रामीण की बेटी की मंगलवार को शादी थी। सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव खजुरा से यहां बरात आई थी। देर रात करीब 12 बजे बरात चढ़ने के दौरान दूल्हा विपिन रंगशाला में सोफे पर बैठा था। वहीं पर लोग डांस कर रहे थे। इस दौरान गांव के रघुराज पक्ष के लोग रंगशाला पर चढ़ गए। इसी बीच दूल्हे के भाई अर्जुन और रघुराज पक्ष में विवाद हो गया। रघुराज पक्ष के लोगों ने दूल्हे और उसके भाई से मारपीट कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। दूल्हे के पिता जबर सिंह ने सहावर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। दूल्हे के भाई अर्जुन ने आरोपियों पर सोने की चेन और 50 हजार रुपये की नकदी लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलते ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि बराती और घरातियों के बीच मारपीट हुई थी। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें