किरावली। कस्बा की सब्जी मंडी में कस्बावासी अशोक बंसल की विनीश बंसल के नाम से किराने की दुकान है। अशोक बंसल ने शुक्रवार को थाने में दुकान में चोरी होने की तहरीर दी है। पुलिस ने पास के मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की है। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब दुकान खोली तो सामान बिखरा था और ऊपर छत का पत्थर निकला हुआ था। दुकान में रखे 37 हजार रुपये, 45 हजार की सिगरेट, 25 हजार की मेवा और 30 हजार के पान मसाला गायब थे। इसके बाद मामले में पुलिस को सूचित किया गया। संवाद