फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: एचआईवी पॉजिटिव माता-पिता ने ननिहाल भेजी थी बेटी, नाना की ही डोल गई नियत, कर दी घिनौनी हरकत

Tue, 25 Oct 2022 05:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

थानाध्यक्ष एका संजीव कुमार दुबे ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि युवती ने अपने मामा के खिलाफ नाना के दबाव में आकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
girl demo, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी की पुत्री को डरा धमकाकर अवैध संबंध बनाने वाले आरोपी नाना को पुलिस ने नगला धारु पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी नाना ने पीड़िता को डरा धमकाकर उसके साथ अवैध संबंध बनाए। इसके बाद अपने ही बेटे के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामा करता था विरोध 

थानाध्यक्ष एका संजीव कुमार दुबे ने बताया कि एका क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने नाना के यहां रहती थी। युवती के माता-पिता एचआईवी पॉजिटिव थे, जिसके कारण उन्होंने अपनी बेटी के नाम जमीन करने के साथ ही नाना के पास छोड़ दिया था। आरोपी नाना ने युवती को डरा धमकाकर उसके साथ अवैध संबंध बना लिए। इसकी जानकारी युवती के मामा को हुई तो उसने विरोध किया। इस पर आरोपी नाना ने युवती को हत्या करने की धमकी देते हुए, उसकी तहरीर पर अपने बेटे के खिलाफ 22 सितंबर को छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया था। केस दर्ज होने के बाद युवती का मामा दिल्ली जाकर रहने लगा।

ये भी पढ़ें - Surya Grahan 2022: आगरा में सूर्य ग्रहण, इन चार राशियों के लिए शुभ, जानें आपके लिए रहेगा कैसा

 

जांच में खुला राज 

थानाध्यक्ष एका संजीव कुमार दुबे ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि युवती ने अपने मामा के खिलाफ नाना के दबाव में आकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। युवती की काउंसलिंग कराई गई, तब युवती ने बताया कि मामा इसका विरोध करता था। इस लिए नाना ने मामा के खिलाफ छेड़छाड़ का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। नाना उसको डरा धमकाकर दुष्कर्म करता है। युवती के बयान के बाद पुलिस ने आरोपी के नगला धारु पुल के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें