घर लौट रहे दादा और नाती को लाठी-डंडाें से पीटा
गांव लहरा महुअन में हुई घटना, चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव लहरा महुअन में रविवार की शाम घर लौट रहे दादा और नाती पर नामजद लोगों ने हमला कर दिया। उन्हें लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद घायलों का मेडिकल कराया। चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा महुअन निवासी श्याम सिंह 11 जून की शाम को राधा नगर से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के विनोद कुमार, राजकुमार, सोनू सिंह, लाल बहादुर ने घेर लिया। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए श्याम सिंह को लाठी डंडाें से पीटना शुरू कर दिया। जब नाती अनमोल ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी लाठी डंडाें से पीटकर घायल कर दिया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।