फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तारीख को होगा 'ब्रज रत्न अवार्ड 2019' का आयोजन, उत्तराखंड की राज्यपाल ने की घोषणा

Sat, 30 Nov 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ब्रज रत्न अवार्ड 2019 के आयोजन की घोषणा करतीं उत्तराखंड की राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ब्रज रत्न अवार्ड-2019 समारोह 27 दिसंबर को आगरा में आयोजित किया जाएगा। शुक्रवार को होटल होली डे इन में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ब्रज की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण-संवर्धन कर रही विभूतियों को दिए जाने वाले इस अवार्ड से अन्य लोगों को भी ब्रज संस्कृति के संरक्षण की प्रेरणा मिल रही है।
विज्ञापन


समारोह के महासचिव अजय शर्मा ने बताया कि चार साल पहले इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से ब्रज रत्न अवार्ड शुरू किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अभिनव मौर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं के ब्रज संस्कृति से परिचित कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। 

वरिष्ठ रंगकर्मी विनय पतसरिया ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों से 12 लोगों को अवार्ड प्रदान किया जाएगा। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेबीरानी मौर्य, विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्माला दीक्षित, इंक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के संरक्षक अशोक कुमार जैन, सुरेश चंद्र गर्ग, पूर्व एमएलसी डॉ. अनुराग शुक्ला आदि ने किया। 
विज्ञापन

बोर्ड ऑफ ज्यूरी बनी

संयोजक ब्रजेश शर्मा ने बताया कि चयन के लिए बोर्ड ऑफ ज्यूरी और सलाहकार समिति गठित की हैं। 70 सदस्यों की संयुक्त बैठक में मतदान से चयन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें