डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति अभी डॉ. अरविंद दीक्षित ही रहेंगे। कुलाधिपति ने उनका कार्यकाल बढ़ा दिया है। आगामी 12 दिसम्बर को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था। संभावनाएं व्यक्त की जा रही थीं कि उनका कार्यकाल बढ़ाया जाएगा।
विश्वविद्यालय सूत्रों ने बताया कि शासन से आए आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने डॉ. अरविन्द कुमार दीक्षित, कुलपति, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा, डॉ. सुशील सोलोमन, कुलपति, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर का कार्यकाल तीन माह की अवधि या नए कुलपति की नियुक्ति होने अथवा अग्रिम आदेशों, जो भी पहले हो, तक विस्तारित कर दिया है।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा एवं चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपतियों का कार्यकाल 12 दिसम्बर, 2019 को समाप्त हो रहा था।