भाजपा के गांव चलो अभियान कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व सांसद राजवीर सिंह ,जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा व
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव चलो अभियान के तहत जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की आठ साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।अभियान के तहत भाजपाई जिले के सभी 14 मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंढीर, पूर्व चेयरमेन राजेंद्र बोहरे, रूपकिशोर कुशवाह, जिला मंत्री राजवीर सिंह भल्ला ने गांव, वार्ड में भ्रमण कर, चौपाल लगाई। लोगों को प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं, पत्रक भी बांटे। मंदिर, अस्पताल, स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया।