फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ई-केवाईसी की धीमी गति से शासन खफा

Mon, 23 Dec 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी की गति जिले में काफी धीमी चल रही है। अभी तक 62.70 प्रतिशत लोगों की ही ई-केवाईसी हुई है। शासन स्तर से इस पर नाराजगी जाहिर की गई है। साथ ही शत प्रतिशत ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं।शासन से राशन योजना में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की गई है। जिले में 1088461 लोग योजना के तहत निशुल्क राशन प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से अभी तक 608100 लोगों की ई-केवाईसी हुई है। शासन स्तर से प्रदेश में ई-केवाईसी की समीक्षा की गई। इसमें प्रदेश का औसत 67 प्रतिशत आया, लेकिन जिले में 62.70 प्रतिशत लोगों की ही ई-केवाईसी हो सकी है। इस पर शासन स्तर से नाराजगी जताई गई है। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि राशन डीलर प्रतिदिन लोगों की ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करें। जो कार्डधारक ई-केवाईसी नहीं कराएंगे उनके नाम राशन कार्ड से काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें