फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजस्व से ही सरकार करती है विकास, राजस्व में न हो बाधा- रजनीकांत

Thu, 26 Oct 2023 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राज्यकर विभाग ने दीपावली पर्व को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की। इस बैठक के मुख्य अतिथि विधानपरिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी रहे। उन्होंने बैठक में कहा कि कर व्यवस्था से मिलने से वाले कर का खर्च विकास के कार्यों में होता है। हम सभी कारोबारी कर व्यवस्था के अंतर्गत कर अदा करें। जिससे विकास में बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि राज्य कर विभाग की यह जिम्मेदारी है कि व्यापारी भयभीत न हो, उसे कर देने के लिए प्रेरित करें। व्यापारी का उत्पीडऩ न हो।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग के उपायुक्त चंद्रशेखर ने कर व्यवस्था के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व पर बाजारों में अच्छी बिक्री होती है। सहायक आयुक्त सत्यप्रकाश ने बैठक आयोजित करने के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान राज्य कर अधिकारी विकास ने जीएसटी की पंजीयन व्यवस्था के बारे में बताया। राज्य कर अधिकारी मुकेश मुकुट ने बैठक का संचालन किया। इस दौरान कारोबारी अरविंद अग्रवाल, जयकुमार गुप्ता, गोपाल मराठा, पंकज माहेश्वरी, सुधीर गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, मोनू अग्रवाल, ललित गुप्ता सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


रिपोर्ट एवं संपादन अजय झंवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें