Govardhan Puja Time 2020: आज गोवर्धन पूजा है। इस पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहते हैं। ब्रज में इसका खास महत्व है। ज्योतिषाचार्य पूनम वाष्र्णय ने बताया कि हिन्दू आस्था का यह त्योहार हर साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट पर्व मनाया जाता है। वहीं गौ पूजा भी की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। अन्नकूट का भोग लगाने की परंपरा ब्रज में काफी पुरानी है।
गोवर्धन: पूजन का समय : शाम 5:50 से 7:46 बजे तक
योग : शोभन योग, विशाखा नक्षत्र
रविवार को गोवर्धन पूजा
मान्यता
द्वापर युग में इंद्र के कोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को उठाए रखा। आठवें दिन भगवान ने कहा कि अब से हर वर्ष इसी दिन गोवर्धन पूजा कर अन्नकूट का पर्व मनाया जाए।
भैया दूज: तिलक के मुहूर्त : सुबह 9:21 से 11:26 बजे , दोपहर 1:11 से 2:42 बजे
योग : सर्वार्थ सिद्धि योग, हर्ष महापुरुष योग
भैया दूज का पर्व 16 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन भाई-बहन यमुना में साथ स्नान करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से प्राणी की अकाल मृत्यु नहीं होती है। आगरा और मथुरा में भाई दूज पर यमुना के घाटों पर भारी भीड़ उमड़ती है।