लाठी डंडों के बल पर पार्किंग कर्मी को उठा ले गए
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की दोपहर बीच सड़क युवकों की गुंडई सामने आई है। बजरंग दल लिखी गाड़ी से कुछ युवक आए। शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक रामबाग चौराहे से पार्किंग कमर्चारी को को जबरन गाड़ी में डालकर उठा ले गए। लाठी डंडों के बल पर युवक के अपहरण से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। घटना एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग चौराहे की दोपहर 2 बजे की है।