फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: तड़...तड़...तड़...और पलक झपकते ही दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, दृश्य देख लोग रह गए दंग

Tue, 07 Feb 2023 11:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा फोर्ट स्टेशन पर एक मालगाड़ी ट्रेन तेज आवाज के साथ दो हिस्सों में बंट गई। आवाज सुनकर प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग सन्न रह गए। वाणिज्य प्रबंधक ने कहा कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर तेज धमाके के साथ मालगाड़ी दो भागों में बंट गई। इससे एक घंटे तक रेलवे यातायात भी प्रभावित हुआ। रेलवे ने इसकी जांच के लिए संयुक्त समिति बना दी है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। आगरा फोर्ट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी आ रही थी, तभी तेज आवाज हुई और मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। ये देख रेलवे स्टाफ में अफरातफरी मच गई। तेज आवाज से स्टेशन पर खड़े यात्री भी दहशत में आ गए। 

जानकारी पर रेलवे अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई थी। टीम भेजकर इसे ठीक कराते हुए गंतव्य को भेज दिया है। इससे रेलवे ट्रैक बाधिक रहा। मामले की जांच कराई जा रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें