आगरा कैंट के पास मालगाड़ी डिरेल हो गई। इससे अप और डाउन ट्रैक की 21 ट्रेनें प्रभावित हुईं। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका।
आगरा कैंट पर सोहल्ला फाटक के पास मध्याह्न 3:20 बजे मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। सूचना पर रेलवे अधिकारी दुर्घटना राहत वाहन के साथ पहुंचे। 4:55 बजे मालगाड़ी का डिब्बा पटरी पर लाया जा सका। इस बीच अप और डाउन ट्रैक की 11 मेल एक्सप्रेस और 10 मालगाड़ी प्रभावित रहीं। पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने बताया कि डेढ़ घंटे तक ट्रैफिक रुका रहा।