फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 17 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Sat, 21 Sep 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
जीएसटी
विज्ञापन
वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की टीम पिछले कई महीनों से मथुरा की फर्मों पर नजर रखे हुई थी। गुरुवार को आगरा मंडल में टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। 
विज्ञापन


मथुरा में जीएसटी की चोरी के मामले में छह फर्मों पर छापा मारा गया। इनमें गौर उद्योग केंद्र, यूरेका प्लंबिंग, कृष्णा इंटरप्राइजेज, रॉयल सैनिटेशन शिवांगी मेटल इंडस्ट्रीज, एसडी इम्पेक्स, एएम इंटरनेशनल पर वस्तु एवं सेवा कर सूचना महानिदेशालय ने कार्रवाई की। 



यहां 17 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी के साथ 95 करोड़ के फर्जी इनवॉइस का खेल का भंडाफोड़ किया गया। टीम ने फैक्ट्रियों और घरों पर एक साथ छापेमारी की। कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। ये सभी फर्म बोगस सर्कुलर ट्रेडिंग के जरिए अपने टर्नओवर को बढ़ाकर बैंक से लोन या लेटर ऑफ क्रेडिट लेने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें