फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकान के ताले तोड़ कर एक लाख का सामान-नकदी चोरी

Thu, 12 Sep 2024 01:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।
विज्ञापन


नगला पजाबा के पास स्थित पनीर की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने मंगलवार रात करीब एक लाख रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। बुधवार सुबह जानकारी होने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
गांव रमईहार निवासी राहुल कुमार की नगला पजाबा चौराहा से कुरावली वाले मार्ग पर पनीर की दुकान है। मंगलवार को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह दुकान पहुंचे तो देखा ताले टूटे हैं। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान गायब था, गोलक से करीब 15 हजार रुपये भी चोरी हो गए थे। पीड़ित ने बताया कि करीब एक लाख रुपये का सामान नकदी आदि चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी

मैनपुरी। मोहल्ला अग्रवाल में घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी हो गई। अमन बाबू ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि 28 अगस्त को पिकअप को रोजाना की तरह घर के पास गली में खड़ा कर दिया था। अगले दिन जब वह काम पर जाने के लिए निकले तो देखा कि पिकअप चोरी हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं हो सकी। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें