फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : पांटून पुल पर बृहस्पतिवार से शुरू होगा आवागमन

Wed, 24 Dec 2025 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा चंबल घाट पर पांटून पुल तैयार होने का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। करीब दो माह की देरी के बाद पुल का निर्माण लगभग पूरा होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी के साथ-साथ खुशी भी देखने को मिल रही है। मंगलवार को पांटून पुल का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हुआ। कर्मचारी अशोक वर्मा ने बताया कि शेष कार्य बुधवार तक पूरा कर लिया जाएगा और बृहस्पतिवार से पांटून पुल पर आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। पुल चालू होने से उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के बीच आवाजाही सुगम हो सकेगी। इससे दोनों राज्यों में व्यापार, आवागमन और दैनिक जरूरतों की सुविधा बढ़ेगी। लंबे समय से पांटून पुल का इंतजार कर रहे क्षेत्रवासियों ने इसके शीघ्र संचालन की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें