बिचपुरी। आरबीएस कॉलेज कृषि संकाय बिचपुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के शिविर के पांचवें दिन रविवार को स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं गईं। पर्यावरण विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने पेड़ बचाने और स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। ग्राम लड़ामदा में स्वयंसेवकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज पांडे, डॉ. जेपी श्रीवास्तव और डॉ. उमा ने स्वयंसेवकों को मतदाता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।