फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कार सवार ने बाइक सवार स्वर्णकार को रौंदा, मौत

Sat, 20 Dec 2025 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली(आगरा)। घर से दुकान पर जा रहे स्वर्णकार को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। स्वर्णकार की मौके पर ही मौत हो गई। जेपी कॉलोनी अर्जुन नगर निवासी अभिषेक वर्मा पुत्र कालीचरण वर्मा की सादाबाद में स्वर्णकार की दुकान है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे बाइक से दुकान पर जा रहे थे। कस्बा खंदौली में कैला मां मंदिर के पास सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। परिजन के अनुसार अभिषेक की चार साल पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें