सोनम का सम्मानित करते बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष
आगरा। हापुड़ में आयोजित स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल के लिए क्वालिफाई करने वाली मुक्केबाज सोनम चाहर को आगरा बॉक्सिंग संघ ने सम्मानित किया। आगरा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ने उन्हें आगरा लौटने पर 1100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। साथ ही शानदार खेल के लिए उनका उत्साह बढ़ाया। आयोजन दहतोरा के संघ कार्यालय में किया गया। सोनम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार को दिया। उनका कहना है कि उनका लक्ष्य नेशनल में पदक जीतना है।