ऑटो यात्रा के दौरान महिला के पर्स से सोने के आभूषण गायब, जांच में जुटी पुलिस
पिनाहट। ऑटो में सफर के दौरान सोमवार की शाम एक महिला के पर्स से सोने के गहने गायब हो गए। महिला ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है। शमसाबाद की रहने वाली संगीता पत्नी सचिन स्कूल में गर्मियों की छुट्टियों के कारण बच्चों के साथ मायके थाना महुआ क्षेत्र के गांव रछेड़ जा रही थीं। आगरा से फतेहाबाद पहुंचने के बाद वह पिनाहट आने के लिए एक ऑटो में सवार हुई थीं। चालक को किराया देने के लिए अपने पर्स में हाथ डाला तो वह हैरान रह गई। पर्स में रखे सोने के गहने गायब थे।