फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी की हुई आराधना

Wed, 17 Apr 2024 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र के आठवें दिन माता महागौरी की हुई आराधना
विज्ञापन

- सुबह से लेकर देर रात तक माता के मंदिरों में रही भक्तों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नवरात्र के आठवें दिन जिले भर में माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा हुई। जिले भर के मंदिरों में पहुंचे भक्तों ने माता की आराधना कर आरती उतारी। माता के मंदिरों में दिन भर पूजा पाठ चलता रहा। व्रत रखने वाली महिलाओं और युवतियों ने शहर के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर पहुंचकर पूजा पाठ किया।
मंगलवार को सुबह से ही माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई थी। सबसे अधिक भीड़ शहर के शीताला माता मंदिर पर रही। यहां पहुंचे भक्तों ने माता की पूजा के साथ ही आरती में भाग लिया। बड़ी संख्या में दोपहर से लेकर देर रात तक यहां नेजा चढ़ाने का कार्य किया गया। प्रदेश भर से आए भक्तों ने मनौती पूरी होनी पर माता के मंदिर में नेजा चढ़ाया। इसके साथ ही काली माता मंदिर पर हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। यहां पुजारी गीतम दास की देखरेख में नौ दिनों तक हवन यज्ञ का आयोजन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शतचंडी यज्ञ का हुआ आयोजन
श्री देवी मेला ग्राम्य सुधार प्रदर्शनी कें तत्वाधान मे पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोरमा देवी एडवोकेट अभिषेक कुमार के संयोजन में चले शतचंडी महायज्ञ का अष्टमी की सुबह हवन पूजन और सायंकाल को नव चंडी शीतला मइया की पूजा अर्चना एवं पूर्णाहुति हुई। इस दौरान प्रदर्शनी के संयोजक और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें