फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शरणागत भक्ति से दुख हर लेते हैं भगवान

Sun, 15 Feb 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अकोला में श्रीमद् भागवत कथा सुनाते रूद्र गिरी महाराज
विज्ञापन
अकोला। कस्बा के नगला परिमाल में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन शनिवार को राष्ट्रीय कथा व्यास रुद्रगिरी महाराज ने कृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं को बताया कि प्रभु की लीलाओं का श्रवण करने से हृदय में ज्ञान का उदय होता है। प्रभु पालनहार हैं, वे शरणागत भक्ति के सारे दुखों को हर लेते हैं। भक्त के भाव को, अपने इष्ट के प्रति, भक्त की आस्था को केवल प्रभु ही समझ सकते हैं। आचार्य ने कहा कि मनुष्य को किसी की निंदा करने के बजाय भगवान की ही चर्चा करनी चाहिए। इस मौंके पर परीक्षित शिव सिंह व शकुंतला देवी, हेतराम सिंह चाहर,योगेंद्र कुमार,सोनवीर सिंह, जितेंद्र सिंह इंजी., प्रमोद कुमार, विनोद कुमार, सनी कुमार, रिंकू चाहर, नरेंद्र कुमार, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें