फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच श्रमिकों को मिलेगा वेतन के साथ अवकाश

विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के तहत अस्थाई रूप से बंद कारखानों के श्रमिकों को बंदी अवधि का वेतन के साथ अवकाश दिया जाएगा। प्रदेश के श्रमायुक्त द्वारा इस संबंध में ट्रेड यूनियन्स को पत्र जारी किए हैं। फिरोजाबाद के कांच व चूड़ी कारखानों में कार्यरत श्रमिकों को सवेतन अवकाश दिया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश के सभी उत्पादक इकाइयों एवं कारखानों में कोरोना वायरस से बचाव के लिए बंदी के हालत हैं। कारखानों में बंदी के कारण श्रमिकों की आजीविका प्रभावित नहीं हो इसके लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। फिरोजाबाद में संचालित कांच इकाइयों में कार्यरत श्रमिकों को भी सवेतन अवकाश दिया जाएगा। इस आश्रय का एक पत्र प्रदेश के श्रमायुक्त सुधीर एस.बोबडे द्वारा जारी किया है। आदेश की प्रति सभी श्रमिक संगठनों व यूनियन प्रतिनिधियों को भी भेजी गई है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें