फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एथलेटिक्स में छात्राओं ने जीते नौ पदक

Sun, 02 Nov 2025 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 37 नगर के नेशनल पीजी कॉलेज में पदक विजेताओं को स्वागत करते प्राचार्य और अन्य। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
भोगांव। डॉ़ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में नगर के नेशनल पीजी कॉलेज की छात्राओं ने परचम लहराते हुए नौ पदक प्राप्त किए हैं। शनिवार को महाविद्यालय में छात्राओं का स्वागत किया गया। आगरा के सेंट जॉन्स कॉलेज में दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया था। इसमें भोगांव के नेशनल पीजी कॉलेज की बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा कंचन राजपूत ने 10 हजार मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा लवी राठौर ने 20 किलो मीटर पैदल बाॅल में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा शिवा यादव ने ऊंची कूद और 100 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है।महाविद्यालय की बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा आभा यादव ने 10 हजार मीटर दौड़ में ब्रांज मेडल प्राप्त किया। बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा सुहानी राठौर ने 100 मीटर बाधा दौड़ में सिल्वर मेडल और 400 मीटर बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र विशाल बाथम ने 20 किलो मीटर पैदल चाल में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। छात्राओं की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो़ एसके निमेष ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो़ रनवीर सिंह, खेल प्रशिक्षक अरविंद कुमार, डॉ़ आशुतोष, डॉ़ आदित्य कुमार गुप्ता, सुशांत कुमार, डॉ़ मुनिराज, डॉ़ योगेश कुमार, मो़ सैफ, डॉ़ आनंद मोहन, डॉ़ कीर्ति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें