फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कबड्डी सीनियर में श्रीराम, जूनियर में शांति देवी कॉलेज की बालिकाओं ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्कूल डेवलपमेंट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन किरावली की ओर से बालिकाओं की कबड्डी प्रतियोगिता खेली गई। श्री राम इंटर कॉलेज कराही के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में श्रीराम इंटर कॉलेज कराही एवं जूनियर वर्ग में शांति देवी इंटर कॉलेज पुरामना की छात्राओं ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में शांति देवी इंटर कॉलेज की छात्राएं उप विजेता रही। वहीं जूनियर वर्ग में श्रीराम इंटर कॉलेज की छात्राएं उप विजेता बनीं। प्रतियोगिता में श्री बालमुकुंद इंटर कॉलेज पनवारी, श्री प्रीतम सिंह इंटर कॉलेज दूरा, राम खिलाड़ी इंटर कॉलेज अभैदोपुरा, ठाकुर शेर सिंह इंटर कॉलेज कुकथला, श्री जवाहर सिंह इंटर कॉलेज मई बुजुर्ग की टीमों में हिस्सा लिया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह कहरवार ,चौधरी करन सिंह, पवन धाकरे, देवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, होशियार सिंह, सुशील कुमार मौजूद रहे। निर्णायक मोहन सिंह चाहर, पूजा सोलंकी, अनामिका, अजय सिंह, सत्येंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें