फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डांडिया की थाप पर थिरकीं छात्राएं, कलाकृतियों ने मोहा मन

Sun, 18 Oct 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 4खेरागढ़राजकीय महाविद्यालय में डांडिया की थाप पर थिरकीं छात्राएं, कलाकृतियों ने मोहा मन - फोटो : ARchive
विज्ञापन
खेरागढ़/सैंया। राजकीय महाविद्यालय सैंया में शनिवार को शारदीय नवरात्र के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने डांडिया, गरबा और घूमर की मनमोहक प्रस्तुति दीं। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रविंद्र कुमार ने किया। इस दौरान चित्रकला और मूर्तिकला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें विद्यार्थियों की रचनात्मकता दिखी। प्राचार्य ने बताया कि 10 से 16 अक्तूबर तक आयोजित कार्यशाला में तैयार मूर्तियां, चित्रकला, शुभकामना पत्र और लिफाफे प्रदर्शित किए गए। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली भी बनाई। अनुष्का पाठक, मोहिनी, सावित्री, लक्ष्मी, संजना सोनी सहित कई छात्राओं ने डांडिया, गरबा और घूमर की प्रस्तुति दीं। संचालन डॉ रेखा सुमन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें