फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रेप पीड़िता बेटी को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा पिता, फिर सामने आया ऐसा सच; पुलिस अधिकारी भी सन्न

Sun, 21 Jan 2024 03:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में 14 वर्षीय नाबालिग से रेप की शिकायत के मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई थी। पीड़िता का मेडिकल कराया गया, जहां नाबालिग ने हकीकत बताई तो सभी हैरान रह गए। 
विज्ञापन
लड़की - फोटो : demo pics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में ऑपरेशन जागृति अभियान के तहत लोगों को बताई गई बातें अब रंग लाने लगी हैं। इस जागरूकता का परिणाम अमांपुर थाने में नजर आया। जहां एक पिता अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ रेप की घटना बताकर विरोधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाह रहा था और वह चिकित्सीय परीक्षण कराने अस्पताल पहुंचा। जहां पूछताछ की गई तो नाबालिग और उसकी मां ने रेप और छेड़छाड़ न होने की बात कही। उन्होंने सच बता दिया और एक झूठा मामला दर्ज होने से बच गया।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अमांपुर पुलिस को 14 वर्षीय नाबालिग से रेप की सूचना मिली। इस सूचना पर अमांपुर के प्रभारी निरीक्षक यतेंद्र प्रताप सिंह अमांपुर के चिकित्सालय पर पहुंचे। जहां महिला आरक्षी और मेडिकल ऑफिसर ने घटना के संबंध में जानकारी ली। इस पर नाबालिग और उसकी मां ने महिला आरक्षी व मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। 
विज्ञापन

उनके ऐसा कहने पर वह भौंचक्के रह गए। एसपी ने बताया कि पूछताछ में रंजिश के चलते दूसरे व्यक्ति को फंसाने के लिए पुलिस को रेप की झूठी सूचना दी गई। एसपी ने बताया कि महिला और बच्ची ने गांव में हुए ऑपरेशन जागृति कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। जिससे प्रभावित होकर झूठी रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बालिकाएं झूठे मामलों से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें