फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम के तहत छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मानपुरहरी में मंगलवार को किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुरहरी के प्रभारी चिकित्साअधिकारी डॉ. आशुतोष ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले विभिन्न रोगों शारीरिक तथा मानसिक समस्याओं के बारे में जानकारी दी। पोस्टर प्रतियोगिता में काजल सक्सेना ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन कर रहे परामर्शदाता डॉ. एलआर सिंह ने छात्राओं को शारीरिक और मानसिक समस्याओं को लेकर अपनी झिझक को तोडने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आशुतोष ने किशोरावस्था में होने वाली समस्याओं से निराकरण की जानकारी दी। सभी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर 40 बालिकाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की गई साथ ही रक्ताल्पता से संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सुलक्षणा शर्मा ने किशोरियों को शारीरिक और व्यवहारिक परिवर्तन के दौरान सजग होकर रहने की सलाह दी। इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई, जिसमें काजल सक्सेना कक्षा 11 ने प्रथम स्थान, काजल कक्षा 12 ने द्वितीय स्थान तथा रागिनी कक्षा 12 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. आरएन यादव, आशा चतुर्वेदी आदि ने भी जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें