फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कॉलेज से लौट रही छात्रा को किया अगवा

Sun, 07 Jan 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कॉलेज से लौट रही छात्रा को अगवा कर लिया गया है। मामले में छात्रा के पिता ने आरोपी मां बेटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सर्विलांस की मदद से छात्रा की बरामदी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन

अमांपुर क्षेत्र के एक गांव से हाईस्कूल की छात्रा अपने घर से कॉलेज गई हुई थी। जब वह छुट्टी के बाद घर लौट रही थी तभी रास्ते में आरोपी मुकेश व उसकी मां सुमिरा देवी मिल गईं। मां बेटे ने छात्रा को अगवा कर लिया। जब छात्रा काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। छात्रा के पिता ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी मुकेश व उसकी मां सुमिरा ने शादी के उद्देश्य से छात्रा को अगवा कर लिया है। छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मां बेटा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी यतेंद्र प्रताप ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांश की मदद से छात्रा की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें