हादसे के बाद मौके पर खड़ी कैंटर जिसमें लोगों ने तोड़फोड़ की
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल जा रही छात्रा को एक तेज रफ्तार कैंटर ने रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने कैंटर में तोड़फोड़ कर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिसबल पहुंच गया है। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए लोगों से बातचीत की जा रही है।
बताया गया है कि गौशालपुर थाना जैथरा निवासी छात्रा शिवानी पुत्री सोरन सिंह जैथरा के महावीर प्रसाद इंटर कॉलेज में नौवीं की छात्रा है। वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार कैंटर ने उसे चपेट में ले लिया।
हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने कैंटर में तोड़फोड़ कर दी और रास्ते को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते की मौके पर पुलिस पहुंच गई।