फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: सिरफिरे ने जेल से छूटते ही मारी युवती को गोली, एकतरफा प्यार में हुआ पागल; लोगों ने ऐसे सिखाया सबक

Tue, 14 Nov 2023 11:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

छेड़खानी के आरोप में जेल जाने वाले आरोपी युवक ने रिहा होते ही युवती को गोली मार दी। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस पिटाई से आरोपी गंभीर  रूप से घायल हो गया। 
 
विज्ञापन
Crime girl - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी शहर के मोहल्ला गाड़ीवान में अल्पसंख्यक समुदाय की युवती को सिरफिरे ने गोली मार दी। भाग रहे आरोपी को भीड़ ने पकड़ने के बाद पीटकर अधमरा कर दिया। एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पर पहुंचे। युवती के परिजनों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ परेशान करने का मुकदमा दर्ज कराया था। समझौते का दबाव बना रहा था, मना करने पर वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ीवान निवासी शहजादे की पुत्री ईशा के पड़ोस में रहने वाली एक सहेली का देवर श्याम सक्सेना निवासी गांव बहावलपुर छिबरामऊ कन्नौज परेशान करता था। एक साल पहले से फर्जी आईडी बनाकर परेशान कर रहा था। आरोपी खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने आरोपी जेल भेज दिया था। कुछ समय पहले जमानत पर आने के बाद से वह समझौते को लेकर दबाव बना रहा था। कई बार युवती को फोन कर धमकी दे चुका था। रविवार की दोपहर ईशा जब घर के बाहर खड़ी थी। तभी आरोपी तमंचा लेकर वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी।

 गोली ईशा के पेट में लगी और वह लहूलुहान होकर गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हो गए। भाग रहे आरोपी श्याम को पकड़ने के बाद लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल युवक युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें