फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिता के साथ तारीख से लौट रही बालिका से छेड़छाड़

Fri, 14 Jun 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना एलाऊ में दर्ज छेड़छाड़ के एक मामले में पीड़िता बृहस्पतिवार को पिता के साथ दीवानी में तारीख कर लौट रही थी। तभी आरोपियों ने घेर लिया और गालीगलौज की। मुकदमा वापस लेने व राजीनामा करने का दबाव बनाया। धमकी के बाद परिवार दहशत में है। शुक्रवार को एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

एलाऊ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने एसपी को बताया कि कुछ दिन पहले गांव के रहने वाले एक आरोपी ने 10 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। थाने में शिकायत की तो पुलिस ने अपने अनुसार छेड़छाड़ आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को वह पुत्री के साथ दीवानी न्यायालय तारीख पर गए थे। वहां से पुत्री के साथ घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गांव तारापुर के पास आरोपी व
साथियों ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। कहा कि तूने अगर मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई की तो तुझे व परिवार को जान से मार देंगे। मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। पुलिस व राजनीति में उसके काफी संबंध हैं। समझौता न करने को लेकर भी धमकाया। धमकी के बाद पीड़िता व परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित ने एसपी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें