फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा के बल पर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात आरोपी ने एक घर में घुसकर एक किशोरी के साथ तमंचा के बल पर दुष्कर्म किया। जब परिजन जागे तो आरोपी वहां से धमकी देकर भाग गया, मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की 17 वर्षीय पुत्री शुक्रवार की रात घर के एक कमरे में सो रही थी। रात करीब 12 बजे आरोपी अरुण कुमार घर में घुस आया। किशोरी के कमरे में घुसने के बाद आरोपी ने तमंचा रखकर जान से मारने की धमकी दी। तमंचा के बल पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करते हुए पीड़ित किशोरी के शोर मचाने पर परिजन जाग गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, आरोपी की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। शनिवार को परिजनों के साथ थाना पहुंची पीड़ित किशोरी ने पुलिस को घटना के बारे जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें