फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या

सार

थाना क्षेत्र के गांव में युवती का शव बुधवार शाम घर में फंदे पर लटका मिला।जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस को शाम के समय सूचना मिली कि गांव में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोगांव।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में युवती का शव बुधवार शाम घर में फंदे पर लटका मिला। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को मिली। जानकारी होने पर थाना पुलिस के साथ एसपी कमलेश दीक्षित मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतका की छोटी बहन ने बताया कि 19 वर्षीय बहन बुधवार को घर पर अकेली थी। गांव का ही युवक पुष्पेंद्र दोपहर में उसके घर में घुस आया। युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शव को फंदे पर लटकाकर युवक भाग निकला। दोपहर करीब दो बजे वह घर पहुंची तो बहन का शव फंदे पर लटका देखा। देर शाम परिजनों के घर आने पर सूचना पुलिस को दी गई। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस को शाम के समय सूचना मिली कि गांव में युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
-कमलेश दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें