बाह। चित्राहाट के एक गांव में बुधवार को रास्ते में गांव के व्यक्ति ने युवती पकड़ लिया। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक अधेड़ युवती से बोला तुम मुझे अच्छी लगती हो, मुझसे शादी कर लो... पत्नी को छोड़ दूंगा। युवती ने छोड़ने के लिए कहा तो बौखलाए आरोपी ने धमकी दी और बोला कब तक बचेगी। घरवालों को भी जान से मारने की धमकी दी है। युवती ने घर पर शिकायत की तो युवती को लेकर थाने पहुंचे भाई ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। चित्राहाट पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।