फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: अस्पताल से बच्ची गायब होने से मचा हड़कंप, इस हालत में मिली

Mon, 08 Aug 2022 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

चौराहों पर लगे स्पीकरों की मदद ली गई। कुछ देर बाद बच्ची किसी राहगीर को रोते हुए मिली, तो  उसने बच्ची को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यहां ओपीडी की लंबी लाइन में पर्चा बनवाने के लिए लगी महिला की बच्ची गायब हो गई। बच्ची के वहां ने  देख महिला के होश उड़ गए। वह जोर-जोर से रोने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आ गई। बच्ची की तलाश शुरू कर दी गई। चौराहों पर लगे स्पीकरों की मदद ली गई। कुछ देर बाद बच्ची किसी राहगीर को रोते हुए मिली, तो  उसने बच्ची को पुलिस को सौंप दिया। बच्ची के मिलने के बाद महिला ने  राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


जिले के कपावली निवासी बसंत उपाध्याय की चार साल की बेटी अविका बीमार है। उसकी मां रश्मि उपाध्याय बच्ची को दिखाने के लिए जिला अस्पताल लाई थी। सोमवार को साढ़े 10 बजे बच्ची पर्चा काउंटर से गायब हो गई।

महिला ने पर्चा बनवाने के बाद देखा, तो बेटी को गायब देख चीख-पुकार मचा दी। पुलिस ने आकर जानकारी ली। इसी दौरान बच्ची गायब होने का एनाउंसमेंट नगर निगम के चौराहों पर लगे स्पीकरों से कराया गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद बच्ची को किसी ने पुलिस को सौंपा। पुलिस बच्ची को लेकर नगर निगम पहुंची। वहीं जिला अस्पताल से चौकी सुभाष तिराहे पर पहुंचे परिजनों को पुलिस निगम लेकर आई। बेटी को  सकुशल देख मां रश्मि ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें