फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीहड़ में दोस्त के चक्कर में फंसी युवती: शोर मचाने पर ग्रामीणों ने की कार की घेराबंदी, कराई मुक्त

Tue, 20 Dec 2022 12:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवती को बहाने से ले जाकर बीहड़ में दिनभर घुमाते रहे आरोपी युवक। जब युवती के साथ आए दोस्तों ने जबर्दस्ती की तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। 
 
विज्ञापन
बीहड़ (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की एक युवती की फतेहाबाद के एक युवक से दोस्ती थी। सोमवार को घुमाने के बहाने युवक उसे लेकर चंबल के बीहड़ की ओर चला गया। शाम को भी घर नहीं पहुंचाने पर युवती ने चलती कार से शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर कार रोकी और युवती को छुड़ाया, हालांकि कार समेत युवक भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को थाने ले गई। 

ये है मामला 

पुलिस की पूछताछ में 20 वर्षीय युवती ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बटेश्वर घूमने के लिए आई थी। दोस्त उसे दिनभर चंबल के बीहड़ में घुमाता रहा। शाम को जब उसने घर पहुंचाने के लिए कहा तो वह बहाने बनाता रहा। रात करीब आठ बजे भी वह किसी दूसरे रास्ते से उसे लेकर जा रहा था। 

मचा दिया शोर 

अनहोनी की आशंका पर उसने शोर मचा दिया। इस पर गांव वाले जुट गए। इससे वह युवक के चंगुल से छूट सकी। इस मामले में थाना प्रभारी पिनाहट कुलदीप सिंह का कहना है युवती को बरामद कर लिया गया है। युवती के परिजन को सूचना दे दी गई है। युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए। उसका पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें