फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे साथ चल, मुझसे शादी नहीं की तो जान से मार दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र की एक नेत्रहीन युवती को कन्नोज के युवक द्वारा कॉल कर शादी करने एवं साथ चलने के लिए कहा गया। पिछले तीन दिन से बार बार कॉल कर उससे अश्लील बातें की जा रही हैं। मामले शिकायत युवती ने एसपी से की है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाशने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि उसे एक युवक अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान करता है। वह उससे अश्लील बातें करता है, जिससे वह काफी परेशान हैं। वह कॉल कर कहता है कि मेरे साथ चल, मुझसे शादी कर लें। वह अपना नाम राजेश पांडेय और कन्नोज का रहने वाला बताता है। इसकी जानकारी वह अपने परिजन को भी दे चुकी हैं। युवती का कहना है कि आरोपी धमकी देता है कि यदि मुझसे शादी नहीं करेगी तो उसे मार देगा। युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को दी है।
एएसपी अनिल कुमार सिसोदिया ने बताया कि युवती की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। टेक्निकल टीम को निर्देशित किया है आरोपी को ट्रेस करे। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

एमए की छात्रा है नेत्रहीन युवती
जिस युवती को आरोपी राजेश पांडेय द्वारा कॉल कर परेशान किया जा रहा है, वह नेत्रहीन युवती एमए की छात्रा है। उसने बताया कि वह बीएड कर एमए कर रही है। इसी के साथ वह एमएड की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें