बरहन। कस्बा निवासी एक युवती के पिता ने पड़ोसी गांव के युवक पर बेटे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों को ढूंढ निकाला तो थाने में युवती परिजन पर मारपीट करने और युवक को प्रेमी बताकर साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस अब कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराएगी। युवती के पिता ने सोमवार सुबह प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा था कि 28 वर्ष बेटी को अजीत कुमार बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस ने शाम को युवती को बरामद कर लिया। युवती ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और युवक से प्रेम करती है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती को कोर्ट में पेश किया जाएगा। संवाद