फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ढही मकान की दीवार, मलबे में दबने से बालिका की मौत

Mon, 01 Jul 2024 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। जिले में कई दिन से लगातार होने वाली बारिश के चलते दीवार,छत आदि गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुन्नगढ़ी के ग्राम शहवाजपुर में मकान की दीवार ढीहने से एक बालिका की मलबे में दबने से मौत हो गई। जबकि मकान की छत गिरने से छह लोग घायल हुए। साथ ही मलबे में दबकर घर का सामान खराब हो गया।
विज्ञापन

शहवाजपुर गांव निवासी इच्छा (10) पुत्री कमल शनिवार को देर शाम अपने घर में पड़ोस के बच्चे पिंकी, गुडिया, सम्पत, बब्ली के साथ खेल रही थी। तभी मकान की दीवार उसके ऊपर आ गिरी, इस दौरान बच्ची मलबे के नीचे आकर दब गई। उसकी आवाज सुनकर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी होने पर आसपास के ग्रामीण भी भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर जबतक बालिका को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से तहसील प्रशासन को अवगत कराया गया। नायब तहसीलदार मुकेश कुमार खुद मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बालिका के शव के पंचनामा की कार्रवाई की। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, इसके बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम गढ़ी रामपुर में रात के समय भूरे के मकान की छत गिर गई। छत गिरने से मकान में सो रही उनकी पत्नी गुड्डो देवी (40), पुत्री चांदनी (16), वंदना (5), रूबी (3), पुत्र सुशील (8), विनोद (10) दब गए, लेकिन गनीमत रही इनके अधिक चोट नहीं आई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोगों को मलवे से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। मलबे के नीचे दबकर घरेलू सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें