फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी के नवोदय विद्यालय परिसर में युवती की मौत, सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटकी मिली लाश

Sat, 19 Aug 2023 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

नवोदय विद्यालय परिसर में युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
पूछताछ करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा भोगांव में जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पुत्री की शुक्रवार शाम संंदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव सरकारी क्वार्टर में फंदे पर लटका मिला। जिसे बाजार से घर लौट कर आई मां ने उतार लिया। प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजन से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -   ससुराल नहीं यातनागृह: कमरे में कैद थी विवाहिता, पुलिस ने दरवाजे पर टलका ताला खोला; देखते ही फूट-फूटकर रोने लगी
 

कस्बा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुनील गौर शिकारपुर बुलंदशहर शुक्रवार को बैंक में किसी काम से गया था। पत्नी बाजार गई हुई थी। देर शाम प्रधानाचार्य को जानकारी हुई कि सुनील की पुत्री प्रशस्ति गौर (21) का शव फंदे पर लटका हुआ है। प्रधानाचार्य की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक युवती की मां ने शव को फंदे से उतार लिया था। सरकारी क्वार्टर में युवती का शव मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मृतका के पिता सुनील ने बताया कि जब वह क्वार्टर में आए तो पुत्री का शव पड़ा हुआ था। परिजन ने बताया कि प्रशस्ति ने नेशनल कॉलेज भोगांव से एमए किया था। इस वर्ष प्रशस्ति ने बीएड प्रवेश परीक्षा दी थी। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने सही कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें -  जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो
 
विज्ञापन

अभी अनसुलझा है छात्रा की मौत का रहस्य

जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को एक 11वीं की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में तत्कालीन प्रधानाचार्या, वार्डन सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में तत्कालीन प्रधानाचार्य जेल भी जा चुकीं हैं। मामले की जांच अभी भी जारी है। हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित की गई एसआईटी अभी भी मामले की जांच कर रही है। लेकिन छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले का कोई पता नहीं लग सका है। चार साल बाद भी राज अनसुलझा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें